छत्तीसगढ़ में रेलवे ने नई पहल की है. राज्य में संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में साफ-सफाई को लेकर ‘बेटर आन-बोर्ड सर्विसेज’ नीति लागू की है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ऐसा किया है. इससे सामान्य कोच में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही निगरानी भी की जाएगी.
Read also:- Bastar Dussehra: 20,700 वर्ग फुट की रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड unique 24 news
भारतीय रेल ने ‘52 सप्ताह में 52 सुधार’ परिवर्तन एजेंडे के तहत इस पहल को शुरू किया गया है. बिलासपुर और रायपुर मंडल से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में इसे लागू किया जाएगा. ट्रेन नंबर (18237/18238) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (बिलासपुर–अमृतसर), ट्रेन संख्या (20847/20848) हमसफर एक्सप्रेस (दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन) और गाड़ी संख्या (12549/12550) सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दुर्ग–एमसीटीएम उधमपुर) शामिल हैं.
नई व्यवस्था के तहत एसी और स्लीपर कोचों की तरह अनारक्षित या जनरल कोचों में भी नियमित सफाई की जाएगी. शौचालय, एंट्री गेट और डस्टबिन की सफाई यात्रा के दौरान की जाएगी. सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक वॉशरूम की सफाई हर घंटे की जाएगी.
इसके अलावा अन्य समय में सफाई हर दो घंटे के अंतर पर की जाएगी. सफाई व्यवस्था की निगरानी रखी जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और जियो-टैगिंग से निगरानी रखी जाएगी. सफाई से पहले और बाद की स्थिति को रिकॉर्ड किया जाएगा. मोबाइल एप पर तस्वीरों को अपलोड किया जाएगा. रेलवे के द्वारा तय मानकों पर सत्यापित होने के बाद ठेकेदारों को भुगतान की अनुमति दी जाएगी.
सफाई कर्मचारियों को केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रखा जाएगा. ये उन्हें छोटे विद्युत और प्लंबिंग संबंधी कार्यों के लिए भी ट्रेनिंग दिया जाएगा. लाइट, पंखे और पानी की उपलब्धता की समस्या को दूर किया जाएगा.
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


