बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख- CM ने दिया संकेत

बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख- CM ने दिया संकेत

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। एक नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का कल 31 जनवरी अंतिम दिन है, और उसके बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं, लेकिन सीएम के इस संकेत के बाद संभव है नई तारीखों का ऐलान कर दिया जाये, जिसके तहत धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधे खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़ें…CG-अयोध्या में 60 दिनों तक होगा भंडारा-BJP – unique 24 news (unique24cg.com)

आपको बता दें कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।छत्तीसगढ़ में अब तक 135 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। और यह ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू है जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी लेकिन केन्द्रों में धान का उठाव नहीं होने के कारण धान जमा हो गए है | जिसे देखते हुए बहुत से किसान धान बेचने से वंचित रह गए है। इस बात को लेकर किसानों ने धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के संकेत दिए है, उम्मीद है आज शाम तक तारीख बढ़ाने का आदेश जारी हो सकता है। सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में 150 लाख मीट्रिक टन तक धान खरीदी होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर