History-मुख्यमंत्री निवास से CM हुए गिरफ्तार

History-मुख्यमंत्री निवास से CM हुए गिरफ्तार

बड़ी खबर :- झारखंड से देश की पहली घटना हुई है जिसमें कि मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री को ही गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है | मुख्यमंत्री को चलते मीटिंग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम आवास, राजभवन, बीजेपी कार्यालय समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है |

यह भी पढ़ें…CG-अयोध्या में 60 दिनों तक होगा भंडारा-BJP – unique 24 news (unique24cg.com)

आपको बता दें की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह अब चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं आज ईडी हेमंत सोरेन से पूछताछ भी कर रही है। पूछताछ के बीच हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक में चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Unique 24 Bharat – YouTube

अपराध / हादसा ख़बरें राज्यों की