दिल्ली-NCR में सीएनजी फिर महंगी, एक किलो पर ₹3.89 का इजाफा

दिल्ली-NCR में सीएनजी फिर महंगी, एक किलो पर ₹3.89 का इजाफा

नई दिल्ली :- दिल्ली-NCR में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी के दाम ₹3.89 प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो गई है।

यह भी पढ़ें… क्षाबंधन पर PM मोदी और योगी ने Gen-Alpha के साथ मनाई राखी – unique 24 news

इस साल सीएनजी की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। बढ़े हुए दामों का सीधा असर ऑटो, टैक्सी, बस संचालकों और मालवाहक वाहनों पर पड़ेगा, जिससे परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है।
एनसीआर के शहरों में नई कीमतें
नई दरों के अनुसार नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी ₹95.59 प्रति किलो, मेरठ में ₹95.47 और गुरुग्राम में ₹92.01 प्रति किलो हो गई है। विभिन्न राज्यों में वैट दर अलग होने के कारण सीएनजी की कीमतें भी अलग-अलग रहती हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर
आईजीएल के मुताबिक, एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) के आयात की लागत बढ़ने, वैश्विक गैस कीमतों में तेजी और घरेलू मांग बढ़ने से कंपनी की लागत में इजाफा हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ी हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News Business News देश दुनियां