Prayagraj में बारिश का कहर: स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला भवन गिरा

Prayagraj में बारिश का कहर: स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला भवन गिरा

प्रयागराज :- उत्तर प्रदेश के Prayagraj में जॉर्ज टाउन इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर का एक बड़ा हिस्सा बीती रात गिर गया। आसपास के लोगों ने बताया कि बीती रात जब मंदिर गिरा, लगा जैसे भूकंप आ गया हो, हलाकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है | मंदिर में तीन मंजिलें थी जिसमें 12 कमरे थे, और उनमें कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था। गौरतलब है कि Prayagraj में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।बारिश के बीच ही यह मंदिर भरभराकर गिर गया। शुरुवाती जाँच में ऐसा लग रहा है की मंदिर के बगल खुदे गड्ढे की वजह से मंदिर गिर गया है।

यह भी पढ़ें… रक्षाबंधन पर PM मोदी और योगी ने Gen-Alpha के साथ मनाई राखी – unique 24 news

Prayagraj के जॉर्जटाउन पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में KP कॉलेज के सामने स्थित स्वामीनारायण मंदिर, प्रमुख स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। इस भव्य मंदिर के अलावा, परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए एक विश्राम गृह और एक गेस्ट हाउस भी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर परिसर के पास पिछले तीन-चार महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। मंदिर के ठीक बगल में लगभग 40 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। Prayagraj में हो रही लगातार बारिश की वजह से शायद उस गड्ढे में पानी भर गया और माना जा रहा है कि वह पानी रिसकर मंदिर की नींव तक पहुंच गया। नतीजतन, मंदिर का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जैसे कोई पेड़ गिरता है। इस घटना से आस-पास के भवन स्वामियों में भी भय व्याप्त है और उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे से बचने के लिए उनके घरों को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News खबरें अन्य राज्यों की