पानी में आराम फरमा रहा मगरमच्छ या मौत का साया?

पानी में आराम फरमा रहा मगरमच्छ या मौत का साया?

वेब-डेस्क :- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद विशालकाय मगरमच्छ को पानी में शांति से लेटे हुए देखा जा सकता है। मगरमच्छ का आकार इतना बड़ा है कि पहली ही नजर में दिल दहल जाए। सोशल मीडिया यूजर्स इस मगरमच्छ को “जीता जागता शैतान” और “आदमखोर दरिंदा” बता रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहे इस मगरमच्छ की लंबाई लगभग 20 फीट के आसपास मानी जा रही है, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छों में शामिल कर सकती है। इसका नाम ‘Vokey’ बताया जा रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में पाए जाने वाले खतरनाक सॉल्टवाटर क्रोकोडाइल्स में से एक है।

यह भी पढ़े …..कब्रिस्तान में खो जाने वाली रहस्यमयी हसीना की कहानी, ‘वो कौन थी?’ – unique 24 news

वीडियो को वाइल्डलाइफ कंटेंट क्रिएटर ने खास तकनीक से शूट किया है। उन्होंने एक लंबे डंडे पर कैमरा लगाकर मगरमच्छ की क्लोज-अप फुटेज ली, जिससे जानवर को परेशान किए बिना उसके नेचुरल बिहेवियर को कैप्चर किया जा सका। उनका मानना है कि यह वीडियो न केवल जानकारी देता है बल्कि वाइल्डलाइफ के प्रति सम्मान और समझ भी विकसित करता है।

वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @wildmanadventures पर शेयर किया गया है, और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देख लोग हैरान भी हैं और डरे भी। एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर यह असली है तो ये सबसे डरावनी चीज़ है जो मैंने देखी है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह देखकर यकीन नहीं होता कि ऐसा जीव आज भी ज़िंदा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके