डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान

डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान

मृत आरक्षक की पहचान ओंकार सोनवानी के रूप में हुई है. वह बंगोली, कुरूद का रहने वाला बताया जा रहा है और डायल 112 में पदस्थ था. बताया जा रहा है कि आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए रुद्री थाना के बाजू स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम पहुंचा था. रात में आरक्षक ने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली. कुछ समय बाद जब पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और बिना देर किए उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने आरक्षक को मृत घोषित

Read also:- नोबेल विजेता वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जन की ऐतिहासिक खोज

धमतरी पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है. कंट्रोल रूम में आरक्षक किन परिस्थितियों में पहुंचा, घटना से पहले उसकी किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और आत्महत्या से पहले उसके व्यवहार में किसी तरह का बदलाव था या नहीं, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है.

आरक्षक ओंकार सोनवानी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी- डीसी पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

फिलहाल आरक्षक द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

छत्तीसगढ़