Train यात्रा के दौरान हो जाये विवाद तो…..

Train यात्रा के दौरान हो जाये विवाद तो…..

न्यूज़ डेस्क :- Train का सफर लोगों को सस्ता और आरामदायक लगता है, जिसके चलते अधिकतर यात्री ट्रेन से जाना ही पसंद करते हैं। पर क्या हो अगर इस यात्रा के दौरान आपकी सीट पर कोई और बैठ जाए, या फिर कोई और समस्या खड़ी हो जाये | रेलवे ने इनके समाधान के लिए कुछ नंबर दिए हुए हैं। इनमें हेल्पलाइन नंबर 139 पर यात्रियों को कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें….Lizards-छिपकली को घर से कैसे भगाएं ? – unique 24 news (unique24cg.com)

शिकायतों का समाधान इस नंबर पर मिलता है
रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 139 को रेल मदद भी कहा जाता है। इस नंबर पर 12 भाषाओं में शिकायत की जा सकती है, जो आईवीआरएस और सीधे कॉल सेंटर के अधिकारियों से जुड़ कर की जा सकती है। यात्री इस नंबर से पूछताछ के साथ ही कई समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

अलॉट सीट पर अन्य के बैठे होने पर
अक्सर देखा जाता है कि सीट अलॉट होने के बावजूद अन्य यात्री हर कहीं आकर बैठ जाते हैं। इससे जिस यात्री को सीट अलॉट होती है वह परेशान होता है। कई बार झगड़े तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में 139 पर शिकायत की जा सकती है। टीटी और आरपीएफ के जवान आकर जिस यात्री को सीट अलॉट है, उसे वहां बिठाएंगे। स्टेशन पर फैली गंदगी और अन्य समस्याओं की शिकायत भी इसी नंबर पर की जा सकती है।

1323 पर मंगवा सकते हैं खाना
ट्रेन में सफर के दौरान यात्री आईआरसीटीसी के 1323 नंबर पर कॉल करके अपनी पसंद का खाना मंगवा सकते हैं। यह सेवा सुबह 6 से रात 10 बजे तक चलती है। जो यात्री को सीट पर ही भोजन उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी खाना बुक करवा सकते हैं।

आपको यह जानकारी कैसे लगी कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा, और ऐसे ही जानकारी भरी रोचक खबरों के लिए हमारे साथ बने रहिएगा |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Unique 24 Bharat – YouTube

Tips, Tricks & Techniques यात्रा समस्या