डेढ़ महीने तक खुद से पूछता रहा- आखिर ऐसा कैसे हुआ ? बोले सूर्यकुमार

डेढ़ महीने तक खुद से पूछता रहा- आखिर ऐसा कैसे हुआ ? बोले सूर्यकुमार

खेल डेस्क :- भारतीय T-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी से हटाए जाने और बाद में टीम से बाहर किए जाने को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि फैसला उनके लिए अप्रत्याशित था और करीब डेढ़ महीने तक वह इसी सवाल का जवाब तलाशते रहे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। उन्हें उम्मीद थी कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़ें… दिल्ली-NCR में सीएनजी फिर महंगी, एक किलो पर ₹3.89 का इजाफा – unique 24 news

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें टीम की कप्तानी लंबे समय तक करने की उम्मीद थी। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया। इसके बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टीम में भी उनका चयन नहीं हुआ।
टीम में नाम नहीं आया तो खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखा
सूर्यकुमार ने कहा कि जब टीम में उनका नाम नहीं आया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करने के बजाय खुद को चयनकर्ताओं की जगह रखकर स्थिति को समझने की कोशिश की। उन्होंने सोचा कि चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनसे आगे क्यों बढ़ना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि टीम की घोषणा से करीब तीन दिन पहले चयन समिति ने उनसे बात की थी। उन्हें बताया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में उनका नाम नहीं होगा और अब आगे बढ़ने का समय है।
सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने इस फैसले पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी। उनका मानना था कि यदि चयनकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है तो निश्चित तौर पर उन्हें टीम के भविष्य के लिए बेहतर लगा होगा।
बोले- बुलाएंगे तो फिर खेलने आ जाऊंगा
सूर्यकुमार ने चयनकर्ताओं से कहा था कि उन्हें जो फैसला लेना था, उन्होंने ले लिया है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट खेलते रहेंगे और जब चयनकर्ताओं को लगेगा कि उन्हें वापस बुलाने का सही समय है, तब वह उपलब्ध रहेंगे।
मुश्किल पलों में खुद को रखा शांत
सूर्या ने बताया कि टीम से बाहर होने के बाद भी उन्होंने खुद को सकारात्मक बनाए रखा। मैच देखते समय जब दबाव की स्थिति आई तो उन्होंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा फैसला होगा, लेकिन उन्होंने अपने करियर में मिले मौकों के लिए आभार जताया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News क्रिकेट खेल समाचार