रायपुर-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों पर लगी रोक हटा दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने आदेश जारी कर राज्य के 7 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी है। बहाल किए गए नामों में बिलासपुर ग्रामीण के रंजेश सिंह क्षत्री और बिलासपुर शहर के समर्थ मिरानी भी शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुशंसा तथा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए पूर्व में होल्ड की गई नियुक्तियों को बहाल किया गया है।
Read also:- UNSC Reform: भारत ने वीटो पावर पर रखी बड़ी मांगunique 24 news
बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह क्षत्री ने नियुक्ति बहाल होने पर संगठन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘किसान का बेटा हूं, मेहनत से सींचना बचपन से सीखा हूं। संगठन ने अवसर दिया है तो संगठन और छात्रहित के लिए जान लगा दूंगा।’ रंजेश सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बिलासपुर जिले में NSUI को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा। परीक्षा परिणामों में त्रुटियों, फीस संबंधी परेशानियों और शैक्षणिक समस्याओं को लेकर संगठन विद्यार्थियों की आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने, कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देने तथा छात्रहित के मुद्दों पर जिम्मेदारी के साथ संघर्ष करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रंजेश सिंह ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


