नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव और माता पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप की एक मूर्ति की तस्वीर साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं, जिन्हें भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं की बिल्कुल भी समझ नहीं है।
Read also:- https://unique24cg.com/balen-shah-india-visit-pm-modi-meeting-2026/
माता-पिता पर हुई टिप्पणियों का प्रतीकात्मक उत्तर बनी यह तस्वीर राहुल गांधी द्वारा साझा की गई इस प्रतिमा में माता पार्वती भगवान शिव की गोद में विराजमान दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को उनके माता-पिता, राजीव गांधी और सोनिया गांधी पर की गई हालिया टिप्पणियों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। कुछ समय पहले राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि खाने के समय उनकी मां सोनिया गांधी, पिता राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं। इस पारिवारिक संस्मरण पर भाजपा नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की थी और इसका उपहास उड़ाया था।
The deeper I go into Indian spiritual and religious traditions, the clearer it becomes.
The BJP and RSS are uncouth, greedy, casteist male chauvinists with absolutely no understanding of our spiritual and religious traditions. https://t.co/CrJxkEXNgI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 22, 2026
पहले भी प्रेम और नफरत के मुद्दे पर घेर चुके हैं राहुल गांधी
इससे पहले 17 नवंबर को भी राहुल गांधी ने एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा और आरएसएस समर्थकों पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि डर, क्रोध और नफरत ने उनके दिलों में ऐसा जाल बुन दिया है जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और व्यक्त करने से रोकता है। राहुल गांधी ने कहा था कि एक सच्चे हिंदू होने के नाते उनका कर्तव्य है कि वे उन्हें इस जाल से बाहर निकालें ताकि वे जीवन में प्रेम और अपनत्व की सुंदरता का अनुभव कर सकें।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


