Sapna Choudhary Divorce: अपने धमाकेदार डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर और ‘बिग बॉस’ फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी और हरियाणवी गायक-अभिनेता वीर साहू की 6 साल पुरानी शादी अब खत्म होने जा रही है। सपना ने पति वीर साहू से तलाक के लिए अर्जी (फाइल) दे दी है और पहली बार अपने इस टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की है।
Read also:- https://unique24cg.com/dantewada-tribal-pride-park-kedar-kashyap/
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपने तलाक की पुष्टि करते हुए रिश्ता टूटने की वजहों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैंने तलाक के लिए फाइल कर दिया है। जब सब कुछ अच्छा था, तब हम साथ थे, लेकिन अब हालात ठीक नहीं हैं तो हम साथ नहीं हैं। इस स्थिति को सिर्फ हम दोनों ही समझ सकते हैं। शादी हम दोनों के बीच का रिश्ता था, इसमें किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी राय रखने या बोलने का कोई हक नहीं है।”
बच्चों की परवरिश और ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा
तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और ट्रोलिंग पर भी सपना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “दूसरों के लिए कुछ भी कहना बहुत आसान होता है। लोग कहते हैं कि मैंने अपने बच्चों को छोड़ दिया है। वे मेरे बच्चे हैं और मुझे अच्छी तरह पता है कि उन्हें कैसे पालना है। मुझे बच्चों को छोड़ना नहीं सिखाया गया है। आप लोग मुझे मेरे काम पर जज कीजिए, मेरी निजी जिंदगी पर नहीं।”
अपने करियर और निजी जीवन के संघर्ष को याद करते हुए सपना ने आगे कहा, “जब मैं ‘बिग बॉस’ से बाहर निकली, तब मेरी पॉपुलैरिटी चरम पर थी और उसी दौरान मेरी शादी हो गई। मैंने एक अच्छी बहू, पत्नी और मां बनने की पूरी कोशिश की। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती। उस वक्त मुझे अपनी ग्रूमिंग और करियर पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन मैं रिश्तों में उलझकर भटक गई।
दूसरी शादी को लेकर क्या बोलीं सपना इंटरव्यू के दौरान जब सपना चौधरी से दूसरी शादी की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। सपना ने कहा कि भविष्य में अगर कोई उस काबिल इंसान मिला तो देखा जाएगा, लेकिन फिलहाल उनका दूसरी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उनके इस स्पष्ट और निडर अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


