आकांक्षा टोप्पो विवाद में BJP नेता थाने पहुंचे, CSP से बहस

आकांक्षा टोप्पो विवाद में BJP नेता थाने पहुंचे, CSP से बहस

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो द्वारा लगातार सीएम, मंत्री, विधायक से लेकर विपक्ष के नेताओं के ऊपर भी लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं। इसकी शिकायत भी कई बार थाने में हो चुकी है। लोगों का कहना है कि वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें जलील करती है। पिछले कुछ दिनों से आकांक्षा टोप्पो द्वारा भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ भी टिप्पणी की जा रही थी। इसी बात को लेकर रविवार की दोपहर घड़ी चौक स्थित एक होटल में दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भाजपा नेता को अपने वाहन में बैठाकर ले गई, जबकि आकांक्षा टोप्पो व उसके सहयोगी निजी वाहन में कोतवाली पहुंचे।

यहाँ भी पढ़े:-https://unique24cg.com/a-gift-of-development-for-janjgir-high-level-bridge-over-the-lilagar-river/


इसे लेकर भाजपा नेताओं ने थाने में पहुंचकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस अपने वाहन में क्यों लेकर नहीं आई? इस दौरान कोतवाली प्रभारी के कक्ष में बैठे सीएसपी से भाजपा नेताओं की जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। अभी भी कोतवाली में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

आकांक्षा टोप्पो द्वारा किसी मामले को लेकर bjp सरगुजा जिला पदाधिकारी धीरज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों में टिप्पणी की गई थी। वहीं धीरज सिंह के भी समर्थक सोशल मीडिया पर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पोस्ट कर रहे थे।

पत्रिका को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इसी मामले को लेकर रविवार की दोपहर अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित एक निजी होटल के पास आकांक्षा टोप्पो व भाजपा नेता धीरज सिंह का आमना-सामना हो गया। इस दौरान गाली-गलौज तक बात पहुंच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और धीरज सिंह को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले आई। जबकि आकांक्षा टोप्पो समेत उसके वीडियोग्राफर निजी वाहन से कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता को थाने ले जाने की बात पता चलते ही अन्य भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंच गए।

Dispute between CSP and BJP Leaders

नेताओं ने पुलिस वाहन में भाजपा नेता को लेकर थाने आने की बात को लेकर आपत्ति जताई गई। नेताओं का कहना था की पुलिस आकांक्षा टोप्पो को भी वाहन में बैठाकर क्यों नहीं लाई? धीरज सिंह कोई आतंकवादी है कि उसे पुलिस वाहन में बैठाकर लाई। कोतवाली टीआई के चेंबर में CSP राहुल बंसल बैठे हुए थे।

भाजपा नेता उनके सामने ही आपत्ति जता रहे थे। सीएसपी द्वारा उन्हें समझाइश दी जा रही थी। इसी बीच मामला तू-तू-मैं-मैं तक पहुंच गया। नेताओं ने सीएसपी से कहा- तेरी मर्जी चलेगी क्या? इसके बाद वहां गहमागहमी का माहौल बन गया। फिलहाल गहमागहमी का दौर जारी है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर