BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की New टीम का ऐलान…! वसुंधरा राजे की वापसी

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की New टीम का ऐलान…! वसुंधरा राजे की वापसी

नई दिल्ली :-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई बड़े और चर्चित चेहरों की वापसी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, लंबे समय बाद राम माधव की भी बीजेपी संगठन में वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें…. सोनिया-राहुल के वायरल वीडियो पर BJP का करारा वार.. – unique 24 news

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लंबे समय से राष्ट्रीय संगठन में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब नई टीम में उनकी वापसी को राजस्थान की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

नई टीम में राम माधव की वापसी भी बड़ा बदलाव मानी जा रही है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन और रणनीतिक मामलों में लंबे अनुभव वाले राम माधव की वापसी को बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के संगठन में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी नितिन नवीन की नई टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और बीजेपी के प्रमुख राष्ट्रीय चेहरों में उनकी गिनती होती रही है। अब संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ओडिशा के वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में बड़े नाम

वसुंधरा राजे- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राम माधव- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

तीरथ सिंह रावत- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बैजयंत जय पांडा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

स्मृति ईरानी- राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी की नई टीम में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन और अनुभवी नेतृत्व पर जोर देने का संकेत दिया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News राजनीति