छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बर्बरीक समेत कई कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापे

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बर्बरीक समेत कई कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापे

प्रदेश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सूरजपुर जिले के बर्बरीक के ठिकानों पर दबिश दी है। IT की टीम श्याम मंदिर रोड स्थित घर और ऑफिस में दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि IT ने कल बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दबिश दी थी.

Read also:-  Mahadev App Case: सौरभ चंद्राकर के खुलासे, प्रोटेक्शन मनी का खेलunique 24 news

बता दें कि IT की टीम ने कल 18 नवंबर की सुबह 6 बजे दबिश दी थी। जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में बर्बरीक ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सुबह से पहुंची और कई ठिकानों पर एक साथ दस्तावेजों की जांच की। संचालक श्रवण अग्रवाल के निवास पर टीम ने दबिश दी थी। राजधानी के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ में भी IT की टीम सुबह से पहुंची हुई थी। दस्तावेजों और अन्य जरूरी साक्ष्य खंगाले गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।

आयकर विभाग ने इस पूरी कार्रवाई को बड़े स्तर पर अंजाम दिया है। इसके लिए 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ पहुंचीं और संबंधित कारोबारी समूहों के ठिकानों पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीमों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF के जवान भी तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जवानों को टीमों के साथ भेजा गया, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। बताया जा रहा है कि भोपाल और रायपुर की टीम साथ मिलकर जांच कर रही है।

बुधवार के बाद आज गुरूवार सुबह से ही प्रदेश के सूरजपुर जिले हुई इस बड़ी कार्रवाई से करोबारी जगत के बीच हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों के साथ CRPF जवानों की मौजूदगी से कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें कल रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आयकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़