छत्तीसगढ़ में 20-21 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी, चक्रवात ‘अकवान’ का दिखेगा असर

छत्तीसगढ़ में 20-21 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी, चक्रवात ‘अकवान’ का दिखेगा असर

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से जिले के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 20 एवं 21 नवंबर को जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने तथा फसलों एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

Read also:-  छत्तीसगढ़ में इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, जानें पूरा मामला unique 24 news

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिन खेतों में धान, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, उनकी कटाई जल्द पूरी कर लें। बारिश शुरू होने से पहले कटी हुई फसल को सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर पहुंचाएं, ताकि बारिश और तेज हवाओं से उपज को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि यदि किसी कारणवश कटी हुई फसल को घर या गोदाम तक पहुंचाना संभव नहीं हो तो उसे खेत में ऊंचे एवं सुरक्षित स्थान पर एकत्रित कर अच्छी गुणवत्ता वाले तिरपाल या प्लास्टिक शीट से पूरी तरह ढककर रखें। तिरपाल को मजबूती से बांधें, ताकि तेज हवाओं के कारण वह उड़ने न पाए। साथ ही खेतों एवं फसल भंडारण स्थलों पर बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। धान सहित अन्य उपज को भंडारित करते समय नमी से बचाव का विशेष ध्यान रखें। पशुपालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पशुओं एवं मुर्गियों को खुले स्थानों पर न रखें, बल्कि सुरक्षित एवं मजबूत शेड के भीतर रखें। पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर रखें, ताकि बारिश एवं तेज हवाओं के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने किसानों से आगामी दिनों में मौसम संबंधी सूचनाओं पर लगातार नजर रखने तथा कृषि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। समय रहते आवश्यक सावधानी बरतकर संभावित प्रतिकूल मौसम से फसलों, कृषि उपज एवं पशुधन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़