CM रेखा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिया सहारा

CM रेखा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिया सहारा

वेब-डेस्क :- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को 11 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक करोड़ रुपये की राशि दी। सीएम ने कोविड-19 के दौरान मृतकों के परिवारों को चेक वितरण करने पर कहा कि इन लोगों के आवेदन वर्षों से पड़े थे। कोविड-19 के दौरान जब पूरी दुनिया अपने घरों में थी, तब भी ये लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे थे। किसी सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स ने छुट्टी नहीं ली, किसी ने मना नहीं किया, ऐसे में सरकार ने उन्हें उनका हक नहीं दिया।

https://x.com/ANI/status/1976935423185178718?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1976935423185178718%7Ctwgr%5E3561e13aae109e113332c6f657763caee7a374ba%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fdelhi-ncr%2Fcm-rekha-gave-a-cheque-of-rs-one-crore-to-families-of-corona-warriors-2025-10-11

आगे कहा कि पिछली सरकार किस काम में लगी थी कि उन्हें कई साल तक याद नहीं आया कि उन्हें पैसे देने हैं… मैं इन सभी परिवारों से क्षमाप्रार्थी हूं, और आज हमने उनके हक का पैसा वितरित किया है।

यह भी पढ़े… CM साय के नेतृत्व में बदल रही है प्रदेश की तस्वीर – unique 24 news

शनिवार को उन्होंने 11 परिवारों को एक करोड़ की अनुग्रह राशि के चेक सौंपे। यह उन डॉक्टरों, नर्सों और सफाई कर्मचारियों के लिए है, जो महामारी के दौरान ड्यूटी पर थे। मृतक कोरोना योद्धाओं के परिवार के सदस्यों से सीएम ने बातचीत भी की।

जून में, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह की एक टीम का गठन किया गया था ताकि राशि वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। सरकार ने वादा किया है कि बाकी लंबित मामलों को जल्द सुलझाया जाएगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खबरें अन्य राज्यों की