EOW चार्जशीट में डॉ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम का नाम, जानें क्यों

EOW चार्जशीट में डॉ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम का नाम, जानें क्यों

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी (अवैध उगाही) घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. EOW ने सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में 9 हजार से अधिक पन्नों का छठा पूरक चालान (चार्जशीट) पेश किया है. इस चार्जशीट में डॉ कुमार विश्वास के कार्यक्रम का जिक्र है, EOW का दावा है कि इसके लिए 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे. (CG Coal Scam Kumar Vishwas Connection)

यहाँ भी पढ़े:-CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार – unique 24 news

दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास का ‘हमर भांचा राम” कार्यक्रम आयोजित किया गया था. तब इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की थीं. दावा किया गया था कि शासन रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने नहीं दे रहा, जबकि कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है.

EOW की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के आरोपी विधायक देवेंद्र यादव और आरोपी सूर्यकांत तिवारी के बीच वाट्सअप में हुई बातचीत में उक्त कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपए की व्यवस्था करने के प्रमाण मिले है. इसका जिक्र EOW ने अपनी चार्जशीट में किया है जो कोर्ट में पेश की गई है.

बता दें कि इस चार्जशीट में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल और आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू समेत 12 प्रमुख आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है. चालान पेश होने के बाद जहां कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है, वहीं कोर्ट परिसर में दिए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के बयानों ने राज्य की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है.

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़