दुर्ग-भिलाई। भिलाई में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार सुबह रुआबांधा कॉलोनी में व्यापक जांच अभियान चलाया। चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस की टीम ने घरों और कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की।
Read also:- बस्तर दशहरा: मांझियों को ₹5000, चालकी को ₹3500 मानदेय unique 24 news
अभियान में दो स्थायी वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस का यह अभियान सुबह 4 बजे शुरू होकर 8 बजे तक चला। इसमें दो राजपत्रित अधिकारियों, चार निरीक्षकों सहित कुल 60 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले बाहरी किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा आदतन बदमाशों की गतिविधियों, मादक पदार्थों की संभावित बिक्री और अवैध हथियारों से जुड़े संदेहों को लेकर भी जांच की गई।
तलाशी और पतासाजी के दौरान पुलिस ने अनीश बाग (21), निवासी सेक्टर-10, भिलाई नगर तथा डानिश महिलांगे (20), निवासी रुआबांधा, भिलाई नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों स्थायी वारंटी हैं। हालांकि, संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में नहीं दी गई है। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त और चेकिंग की जाती है।
इसका उद्देश्य फरार आरोपियों व वारंटियों की तलाश करना, नशे के अवैध कारोबार पर नजर रखना और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना है।पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। मकान मालिकों को भी किरायेदार रखने से पहले उनकी पहचान सुनिश्चित करने और पुलिस से सत्यापन कराने की सलाह दी गई है
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


