दिवाली से पहले फिर सीएम साय कैबिनेट की अहम बैठक आज 27 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। साय सरकार की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी।
Read also:- Kharge Controversy: पटना में खरगे के बयान पर विवाद unique 24 news
इस बैठक में राज्य की कैबिनेट जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महंगाई और राहत भत्ते पर फैसले लिए जा सकते है। हालांकि, यह मीडिया सूत्रों के दावे है, कयास हैं। इसके अलावा बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति को लेकर चर्चा हो सकती है।
दूसरी ओर अब कर्मचारी संगठन ने सीएम साय को पत्र लिखकर जल्द से जल्द महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने और बकाया एरियर का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार अपने वादे के अनुरूप जल्द फैसला लेगी। संगठन के मुताबिक, 6 सितंबर को आयोजित प्रांतीय बैठक में महंगाई भत्ते के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। अब फेडरेशन ने दिवाली से पहले मांग पूरी करने की अपील की है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में यह 2 प्रतिशत कम है। संगठन की मांग है कि राज्य सरकार इस अंतर को खत्म करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत दे। कर्मचारी संगठन का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में केवल महंगाई भत्ते की दर बढ़ाना ही नहीं, बल्कि देय तिथि से बकाया एरियर का भुगतान करना भी जरूरी है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


