Kharge Controversy: पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Kharge Controversy: पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

 रायपुर खरगे के पीएम मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान के बाद बीजेपी ने देशभर में मोर्चा खोल दिया। कहीं पुतला फूंका गया, कहीं कांग्रेस दफ्तर घेरने की कोशिश हुई, तो कहीं सड़क पर उतरकर नारेबाजी की गई। बीजेपी की मांग है कि खरगे अपने बयान के लिए माफी मांगें। पटना से शुरू हुआ ये सियासी घमासान अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है।

Read also:-  CG News: शालिनी वर्मा के बयान पर विवाद unique 24 news

भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता रेड क्रॉस चौराहे से कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले। प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय भी शामिल हुए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी खरगे के बयान पर नाराजगी जताई..लेकिन कांग्रेस खरगे के बयान को सही ठहरा रही है।

छत्तीसगढ़ में भी खरगे के बयान पर बीजेपी हमलावर है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस नेताओं से शर्म करने को कहा, लेकिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरगे का बचाव किया है। उनका कहना है कि इस बयान को अपमान नहीं माना जा सकता। बघेल ने प्रधानमंत्री के पुराने बयानों का हवाला देकर बीजेपी पर भी पलटवार किया।

यानी एक बयान ने सियासत में ऐसा बवंडर खड़ा किया है कि सड़क से लेकर सियासी मंच तक संग्राम छिड़ा है। बीजेपी माफी पर अड़ी है, तो कांग्रेस पलटवार कर रही है, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच सवाल वही है, क्या राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा बची रह पाएगी, या फिर हर चुनावी लड़ाई में शब्दों की तल्खी और बढ़ती जाएगी?

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजनीति