स्वरांजली, रायपुर द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वरांजली, रायपुर द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर :- देश की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रायपुर सिटी महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर समिति, गोविन्द नगर, पंडरी, रायपुर के सांस्कृतिक मंच पर समिति के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ “स्वरांजली” के तत्वावधान में देशभक्ति से ओत-प्रोत एक भव्य, आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें…. S K केयर हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित – unique 24 news

कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण एवं गौरवपूर्ण पक्ष रहा देश के पाँच सेवानिवृत्त सेनानियों—श्री परिमल चन्द्र दे, श्री काला चांद दत्ता, श्री सुब्रत भारद्वाज, श्री दिवाकर घोष एवं श्री तरुण बेपारी—का गरिमापूर्ण सम्मान। इस अवसर पर सेनानियों के जीवन के संघर्ष, सैन्य सेवा तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण से जुड़े संस्मरण एवं वीरगाथाएँ साझा कीं गई। उनकी प्रेरणादायी गाथाओं को सुनकर उपस्थित दर्शक रोमांचित होने के साथ-साथ राष्ट्र के इन वीर सपूतों के प्रति गर्व एवं सम्मान से भर उठे।

सेनानियों के सम्मान में महाकालीबाड़ी विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में राज्य के प्रसिद्ध संगीत साधक श्री नबो कृष्ण दास जी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में शहर के 15 प्रतिभाशाली संगीत कलाकारों ने अपने ओजस्वी, भावपूर्ण एवं मधुर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री दिप्तेश तरुण चटर्जी, महासचिव श्री गौतम मजुमदार सहित श्री कल्याण राय, श्री अजित चक्रवर्ती, श्री विकास खास्तोगीर, श्री बारिन चक्रवर्ती, श्री सत्यजीत राय, श्री बिकास राय, श्री कमल कुमार राय, श्री असित दास, श्री अजय कर्मोकार, श्री दीप चक्रवर्ती तथा मुख्य आयोजक श्री दीपक बैनर्जी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन श्री संजय चौधरी एवं श्री रंजन बैनर्जी ने किया। कार्यक्रम में संगीत वाद्य यंत्रों की व्यवस्था एवं संचालन श्री आदित्य कर्मोकार द्वारा किया गया।

देशभक्ति, संगीत, नृत्य और वीर सेनानियों के सम्मान से सुसज्जित यह कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगों के लिए राष्ट्रप्रेम, गौरव और प्रेरणा का अविस्मरणीय अवसर बन गया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर