10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें ICSE और ISC की परीक्षा कब से होगी शुरू

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें ICSE और ISC की परीक्षा कब से होगी शुरू

रायपुर। CBSE के बाद अब CISCE ने भी ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं की ICSE परीक्षा 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक आयोजित होगी, जबकि कक्षा 12वीं की ISC परीक्षा 9 फरवरी से 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने ICSE परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा समय में भी बदलाव किया है। अब प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Read also:-  IND vs NZ 3rd ODI: बारिश ने तोड़ा भारत का सपना unique 24 news

CISCE के अनुसार, ICSE परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के करीब 2.70 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं ISC परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1,10,025 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। ICSE परीक्षा 76 विषयों और ISC परीक्षा 60 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं भारत और विदेशों में आयोजित की जाएंगी। ICSE परीक्षा के लिए 2,835 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि ISC परीक्षा 1,477 केंद्रों पर होगी। ICSE परीक्षा के समय में बदलाव, 15 मिनट मिलेगा अतिरिक्त समय

इस बार CISCE ने ICSE परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र पढ़ने के समय में बदलाव किया है। जिन परीक्षाओं का लेखन समय सुबह 10:15 बजे से शुरू होगा, उनके लिए प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे से मिलेगा। विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हॉल में अपनी सीट पर बैठना होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विषयवार परीक्षा तारीखों और समय की जानकारी के लिए CISCE की आधिकारिक वेबसाइट लिए CISCE वेबसाइट पर जारी डेटशीट जरूर देखें ।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर