पैसों के विवाद में दो दोस्तों की हत्या का आरोप, क्लिनिक संचालक और BSP पार्षद की मौत

पैसों के विवाद में दो दोस्तों की हत्या का आरोप, क्लिनिक संचालक और BSP पार्षद की मौत

 छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 10 लाख रुपए के उधार को हजम करने के लिए एक युवक ने दो लोगों की जान ले ली. आरोपी ने शराब में सुहागा पाउडर मिलाकर निजी क्लिनिक संचालक और बसपा के पार्षद की हत्या कर दी. दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है. ये सनसनीखेज मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के पनगांव का है.

Read also:-  CG News: ‘गढ़बो हमर व्यापार’ में AI और बिजनेस की ट्रेनिंग unique 24 news

मृतकों की पहचान बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55 साल) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52 साल) के रूप में हुई है. दोनों पनगांव के ही रहने वाले थे. वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलनाथ खरे उर्फ राजा है, जो कि क्लिनिक संचालक का ही गांव वाला है. उसके साथ उसका दोस्त मुकेश कश्यप भी था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलनाथ खरे ने करीब 4 महीने पहले घर के काम के लिए जोहितराम खरे से 10 लाख रुपए उधार लिए थे. जब जोहितराम ने अपने पैसे वापस मांगे तो कमलनाथ टालमटोल करने लगा. रोज-रोज पैसे मांगने से परेशान होकर उसने पैसे न लौटाने पड़े, इसलिए हत्या की खतरनाक साजिश रच डाली.

शुक्रवार को आरोपी कमलनाथ ने जोहितराम को शराब पीने के बहाने बुलाया. उसने पहले से ही अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें खरीद कर रखी थीं. उसने अपने साथी मुकेश के साथ एक बोतल पी ली और दूसरी बोतल मुकेश को दे दी. तभी जोहितराम के साथ बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े भी वहां आ गए. कमलनाथ ने तीसरी बोतल, जिसमें उसने पहले से सुहागा यानी बोरेक्स पाउडर मिला रखा था, दोनों को दे दी. चारों ने साथ बैठकर थोड़ी देर शराब पी और फिर कमलनाथ और मुकेश वहां से निकल गए.बाद में बची हुई शराब जोहितराम और पार्षद ने पी ली.

शराब पीकर घर पहुंचे दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. परिजन उन्हें तुरंत पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया. बिलासपुर में पार्षद रामखिलावन को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि क्लिनिक संचालक जोहितराम का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन डॉक्टर दोनों को बचा नहीं पाए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पामगढ़ SDOP तोपेश वर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर कमलनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़