दिमागी नक्सलियों पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को जवाब

दिमागी नक्सलियों पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को जवाब

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर दिए गए बयान पर शुरू हुआ राजनीतिक संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन को झूठा करार देने और खुली बहस की चुनौती पेश करने के बाद अब केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभाल लिया है। रिजिजू ने कांग्रेस के ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के ऐतिहासिक बयान का हवाला देते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी कि उन्हें उग्रवाद के खात्मे के लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए।

Read also:- सोनिया गांधी की आत्मकथा में गांधी परिवार के अनकहे किस्सेunique 24 news

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राहुल गांधी के आरोपों का सीधा जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने लिखा कि राहुल जी, जंगलों से हथियारबंद माओवादियों का सफाया करने के लिए आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए। आपकी ही सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वामपंथी उग्रवाद को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया था। हमारा अगला लक्ष्य इन ‘दिमागी नक्सलियों’ का खात्मा करना है। रिजिजू ने साफ संकेत दिया कि सरकार अब जंगलों में छिपे सशस्त्र विद्रोहियों के साथ-साथ शहरों और संस्थाओं में बैठकर उग्रवादी विचारधारा को खाद-पानी देने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त नीति पर काम कर रही है। राहुल गांधी का तीखा वार और बहस की ललकार

इससे पूर्व, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बस्तर के करनपुर कोबरा बेस में पीएम मोदी के दिवाली संबोधन पर कड़ा एतराज जताया था। सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि जवानों के चेहरों ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री के दावों पर यकीन नहीं है।

राहुल ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को नक्सली कहकर संबोधित करने का प्रयास किया है। उन्होंने सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि मेरी चुनौती बरकरार है वे तय करें कि किस जगह और किस समय बहस करनी है। देशद्रोही कौन है और विदेशी शक्तियों के इशारे पर कौन नीतियां चला रहा है, इसका फैसला उस बहस में हो जाएगा। उस चर्चा के बाद प्रधानमंत्री में जवानों के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं रहेगी।

इस तीखी बयानबाजी की शुरुआत रविवार को बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के बीच दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के उस वक्तव्य से हुई थी, जिसमें उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के नए आयामों पर चेतावनी दी थी कि उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से जंगलों में बंदूक थामने वाले नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है। हालांकि, खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि तथाकथित ‘दिमागी नक्सलियों’ ने कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के भीतर पैठ बना ली है। ये ताकतें आम लोगों को भड़काकर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ खड़ा करने की साजिश रच रही हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इन छद्म चेहरों को पहचानने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें परास्त करने का आह्वान किया था।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां राजनीति