Korba News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

Korba News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। Electric Scooter Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read also:-  Philippines Plane Crash: दो विमान टकराए, 4 पायलटों की मौतunique 24 news

जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी दीदी के साथ कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। खतरा भांपते हुए दोनों ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जल गया।

Korba Electric Scooter Fire Video | Siblings Jump to Save Lives

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। हालांकि, भिलाईबाजार की घटना में आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़