chhattisgarh News : प्रवर्तन निदेशालय के अनुमान के मुताबिक, महादेव ऐप और इससे जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म से लगभग 94,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसमें से 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये पहले ही प्रमोटरों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
Read also:– कांकेर के 13 गांवों में कमार जनजाति को मिले 22 पक्के मकान unique 24 news
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच को लेकर छह राज्य में 33 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दस्तावेजों से म्यूल बैंक खातों और हवाला के जरिए धन के लेनदेन के संकेत मिले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि म्यूल ऐसा बैंक खाता होता है जिसका इस्तेमाल अपराधी अवैध तरीके से हासिल की गई रकम प्राप्त करने, उसे दूसरे खातों में भेजने और धन के वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए करते हैं।
जांच एजेंसी ने बताया कि इस ऐप के प्रमुख प्रवर्तकों में शामिल सौरभ चंद्राकर के ओमान से प्रत्यर्पण के बाद उसके खुलासों के आधार पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में की गई इस छापेमारी में सट्टेबाजी ऐप के पैनल संचालकों से जुड़े परिसरों को निशाना बनाया गया। आपको बता दें कि ऑनलाइन तरीके या इंटरफेस के जरिए सट्टेबाजी की गतिविधियां संचालित की जाती हैं।


