आदिवासी समाज से बोले कांग्रेस विधायक- कम से कम पांच बच्चे पैदा करें, परिवार नियोजन पर भी उठाए सवाल

आदिवासी समाज से बोले कांग्रेस विधायक- कम से कम पांच बच्चे पैदा करें, परिवार नियोजन पर भी उठाए सवाल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में दिया गया भाषण इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस सार्वजनिक मंच से विधायक ने आदिवासी समाज की घटती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समुदाय के लोगों से प्रत्येक परिवार में कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों की घटती संख्या का हवाला देते हुए कहा कि समाज को अब अपनी आबादी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

Read also:-  Gold Rate Today: 24K, 22K और 18K सोने का ताजा भाव unique 24 news

अपने संबोधन में फुंदेलाल मार्को ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना के आंकड़े आदिवासी समाज की वास्तविक स्थिति को उजागर कर देंगे। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश की कुल आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत और देश में लगभग 8.5 से 9 प्रतिशत है, लेकिन घटती जन्मदर के कारण यह अनुपात और नीचे जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैगा, सहरिया और भुमिया जनजातियां आज अल्पसंख्यक की स्थिति में पहुंच गई हैं और उनकी गणना कुपोषित वर्गों में की जा रही है।

परिवार नियोजन और नसबंदी पर उठाए गंभीर प्रश्न विधायक मार्को ने परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर असंतोष जताते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी केवल आदिवासी वर्ग पर नहीं थोपी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज खेती-किसानी कर पूरे समाज का पेट भरता है, किंतु नसबंदी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सबसे अधिक आदिवासी लोगों को ही पकड़ा जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे भविष्य में होने वाले विवाहों में युवाओं को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करें, ताकि आदिवासी समाज की संख्या और पहचान सुरक्षित रह सके।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

खबरें अन्य राज्यों की