MS Dhoni Retirement: IPL से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK में संभालेंगे टीम मेंटर की जिम्मेदारी

MS Dhoni Retirement: IPL से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK में संभालेंगे टीम मेंटर की जिम्मेदारी

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे. टीम ने उन्‍हें बतौर मेंटर अनाउंस कर दिया है. मतलब यह कि धोनी अब क्रीज के बाहर से ही चेन्नई की कमान संभालते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने धोनी के संन्यास की जारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है.

Read also:-  रायपुर नगर निगम के दो अधिकारियों से 3 दिन में जवाब तलबunique 24 news

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस  बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. टीम ने लिखा कि ऐसे खिलाड़ी जो जीवन में बस एक बार मिलते हैं. अब वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे. एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा कायम रहेगा. महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर बन गए हैं.

आगे लिखा कि अनगिनत जीत, मुश्किल दौर और ऐसी यादें जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी. इन सबके बीच, एमएस शुरुआत से ही हमारे सफर का अहम हिस्सा रहे हैं. हमें जीत दिलाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, ‘थाला’ हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे. चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा.

क्रिकेट खेल समाचार