रायपुर : आज पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का 137वीं जयन्ती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान और नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से राजधानी शहर के जीई मार्ग पर स्थित नगर निगम रायपुर के गाँधी उद्यान परिसर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
Read also:- Pushpak Vimaan: Netflix की नई क्राइम-कॉमेडी सीरीज का ऐलान unique 24 news

नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान और नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और नन्हे – मुन्ने स्कूली बच्चों ने प्रिय चाचा नेहरू का जयन्ती पर सादर नमन किया. इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं और नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयन्ती पर बड़ी संख्या में पहुंचकर उनको 137वीं जयन्ती पर सादर नमन किया.
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


