शोएब ढेबर के मददगारों की तलाश में पुलिस

शोएब ढेबर के मददगारों की तलाश में पुलिस

कांग्रेस नेता को गैंगस्टर के नाम से धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। एक भाजपा नेता का भतीजा और पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर केवल कांग्रेस नेता को ही नहीं, बल्कि शहर के कई सट्टेबाजों और ड्रग्स बेचने वालों को भी धमकाते थे। सूत्रों की मुताबिक मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच में कई ऐसे लोगों का पता चला है।

यहाँ  भी पढ़े:-दिल्ली दंगों पर HC का बड़ा फैसला, 15 याचिकाएं खारिज – unique 24 news

फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ फिरौती मांगने के मामले में शोएब को आरोपी बनाया है, जबकि भाजपा नेता के भतीजे को छोड़ दिया गया र्है। उसे आरोपी नहीं बनाया गया है।

मददगारों की बन रही कुंडली

कांग्रेस नेता कुकरेजा की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। मामले की तकनीकी जांच दौरान शोएब का नाम सामने आया, तो उसके कई मददगार सक्रिय हो गए। क्राइम ब्रांच के सिपाही से लेकर अन्य मददगार भी उसकी भूमिका संबंधी जानकारी उसके वकीलों तक पहुंचाने लगे।

यही वजह है कि शोएब को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट से छोड़ दिया गया। इसके बाद से शोएब फरार है। घटना से पुलिस की गोपनियता और कार्रवाई को लेकर काफी किरकिरी हुई। इसके बाद ढेबर के मददगारों की कुंडली बनाई जा रही है। मददगारों में सिपाहियों से लेकर कुछ थानेदारों की भी शहर में चर्चा है।

पूर्व महापौर के मामले में ढिलाई बरत रही पुलिस

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा के मामले में पुलिस ने गंभीरता से काम किया और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों को बेनकाब किया, लेकिन पूर्व महापौर एजाज ढेबर को मिली धमकियों की जांच को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। अब तक पुलिस धमकी देने वालों का पता नहीं लगा पाई है, जबकि आनंद कुकरेजा की तरह एजाज को गैंगस्टर अमन साव के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पूर्व महापौर को धमकी देने के पीछे किसका हाथ? पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है।

फरार शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने पिछले दिनों उसके घर व अन्य स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है। इससे पहले भी शोएब के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं। चर्चा यह भी है कि वह विदेश फरार हो गया है।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़