Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मुरिया दरबार में होंगी शामिल

Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मुरिया दरबार में होंगी शामिल

जगदलपुर: विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के इतिहास में शुक्रवार को एक स्वर्णिम और अभूतपूर्व अध्याय जुड़ने जा रहा है, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिरहासार में आयोजित होने वाले पारंपरिक मुरिया दरबार में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। बस्तर की सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के इस ऐतिहासिक मंच पर पहुँचने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। बता दें कि पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुरिया दरबार में शामिल हुए थे।

Read also:- Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में शो पर संकट, पुलिस ने रोकी मंजूरीunique 24 news

23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11:15 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। फिर मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद बस्तर दशहरा के अवसर पर ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:45 बजे लालबाग मैदान में होगा।

इस गौरवशाली अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति बस्तर अंचल के पारंपरिक सामाजिक संरक्षकों और जनप्रतिनिधियों, मांझी-चालकी, नाइक-पाइक और मेंबर-मेंबरिन से रूबरू होकर उनसे आत्मीय संवाद करेंगी। अंचल के इन जमीनी प्रतिनिधियों के साथ होने वाली यह सीधी चर्चा बस्तर की अनूठी सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय पहचान के सम्मान का एक सशक्त प्रतीक बनेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल होंगे।इसके अलावा बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यह उत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, आस्था और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मुरिया दरबार इस आयोजन की प्रमुख परंपराओं में से एक है, जिसमें बस्तर की पारंपरिक व्यवस्था और जनभागीदारी की झलक देखने को मिलती है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व मिलेगा।इस ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण को भव्य बनाने के लिए बस्तर दशहरा समिति और स्थानीय प्रशासन ने स्वागत की विशेष पारंपरिक तैयारियां की हैं। सिरहासार पहुँचने पर राष्ट्रपति का अभिनंदन बस्तर की लोक-संस्कृति के अनूठे प्रतीकों के साथ किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें स्थानीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। बस्तर की इस गौरवमयी परंपरा में राष्ट्रपति की सहभागिता को लेकर पूरे अंचल में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

छत्तीसगढ़