प्रधानमंत्री मोदी का ग्वालियर आगवन पर हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का ग्वालियर आगवन पर हुआ स्वागत

भोपाल :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़े …

150 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद भी नहीं मानी हार

प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, माया सिंह, इमरती देवी, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित आशीष अग्रवाल, जयप्रकाश राजौरिया, प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

मध्यप्रदेश सरकारी खबरें