रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के अंदर जा घुसी। इस वजह से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read also:- Bilaspur News: ₹2.50 लाख की हेरोइन जब्त, आरोपी गिरफ्तार unique 24 news

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के अंदर जा घुसी। इस वजह से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह सड़क दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। यह सड़क दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर जा रही रॉयल कंपनी की बस (CG 04 NM 0859) हादसे का शिकार हो गई। ग्राम दरचुरा से ठीक पहले स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर एक खराब ट्रक खड़ा था। बस सीधे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। दुर्घटना के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। टक्कर के कारण बस का ढांचा बुरी तरह मुड़ गया था, जिससे यात्री अंदर ही फंस गए थे। बचाव दल ने फंसे हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत गैस कटर का प्रयोग किया। बस की चादर को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा गया। पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों और घायलों की पहचान करने की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की बस (CG 04 NM 0859) सोमवार सुबह अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। सफर में अधिकतर यात्री नींद में थे। घटना के दौरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस सुबह करीब 5:30 बजे दरचुरा के पास खड़ी ट्रक में जा घुसी। यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत गई। वहीं 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़