उसलापुर बाजार के पास ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर दीपक वालिया नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख है, और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए।
Read also:- Raipur Accident: कंटेनर की टक्कर से मां-बेटी की मौत unique 24 news
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने की तैयारी कर रहा था। उसके कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है, और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को ACCU बिलासपुर की टीम को सूचना मिली थी कि उसलापुर बाजार के आसपास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद ACCU बिलासपुर और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी जिपर वाली पॉलीथिन में रखी 11.73 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपये नकद मिले। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी दीपक वालिया ने अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने और यहां स्थानीय ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की बात कही। पुलिस का कहना है कि आरोपी मादक पदार्थ की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक वालिया (32), निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बिलासपुर के उसलापुर स्थित वास्तु शिखर अपार्टमेंट में रह रहा था।


