तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आई स्कूटी, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आई स्कूटी, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया. इस भीषण टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Read also:-  CG Teacher News: शिक्षकों के छुट्टी आवेदन का तरीका बदला unique 24 news

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी 8 साल की बेटी के साथ स्कूटी पर पचपेड़ी नाका से तेमरी गांव जा रही थी. जैसे ही उनकी स्कूटी वीआईपी चौक के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी दोनों कंटेनर के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं.राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कंटेनर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला. सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़