Raipur News: महापौर मीनल चौबे ने वर्धमान वाटिका में हॉल निर्माण और उद्यान सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन

Raipur News: महापौर मीनल चौबे ने वर्धमान वाटिका में हॉल निर्माण और उद्यान सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन

रायपुर:आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 अंतर्गत शहीद हेमूकालाणी वार्ड कमांक 28 क्षेत्र में देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 में वर्धमान वाटिका परिसर में अधोसंरचना एव पर्यावरण उपकर मद अतर्गत 21 लाख रु की स्वीकृत लागत से वर्धमान वाटिका परिसर में हॉल निर्माण, विकास कार्य, उद्यान सौंदर्यीकरण के नवीन कार्य का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन वार्ड 28 पार्षद श्रीमती कृतिका जैन सहित वर्धमान वाटिका देवेन्द्र नगर सेक्टर – 5 उद्यान संचालन समिति के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओ, नवयुवको, महिलाओ की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए नागरिको को नगर निगम रायपुर की ओर से शानदार सौगात दी ।

Read also:-  Kharge Statement: खड़गे के बयान पर सियासी घमासान unique 24 news

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पीडी घृतलहरे को स्वीकृति अनुसार तत्काल वर्धमान वाटिका परिसर में कार्य प्रारंभ करवाते हुए तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से कार्य जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन ने वर्धमान वाटिका देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 में विकास सौंदर्यीकरण हॉल निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़