उपासना कामिनेनी कोनिडेला हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए खुलकर बोलती आई हैं। इस बार भी उन्होंने उन महिलाओं को कड़ा संदेश दिया है, जो अपने फायदे के लिए या पुरुषों को खुश करने के लिए दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाती हैं। उनका मानना है कि एक महिला का दर्द दूसरी महिला की जीत नहीं बनना चाहिए। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सबसे बड़ी ताकत तब होती है, जब वे एक-दूसरे का साथ देती हैं, एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाती हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
Read also:- Raipur News: वर्धमान वाटिका के विकास कार्यों का भूमिपूजन unique 24 news
उपासना ने कहा, “ऐसी बहु त सी महिलाएं हैं, जिन्हें हमारी जरूरत है और जिन्हें हमारी मदद चाहिए। लेकिन मेरी रिसर्च से यह भी पता चला है कि कई महिलाएं अपनी कामयाबी के लिए दूसरी महिलाओं को कुचलकर आगे बढ़ती हैं। ऐसी महिलाओं को मैं साफ चेतावनी देना चाहती हूं कि यह मत सोचिए कि आप अपनी सफलता पाने के लिए या किसी कमजोर पुरुष को खुश करने के लिए दूसरी महिला को नीचे गिरा सकती हैं। आज हमारे कई बच्चे ऐसी परिस्थितियों में हैं, क्योंकि कुछ महिलाओं ने अपने फायदे और खुशी के लिए दूसरी महिलाओं के साथ अन्याय किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक महिला का दर्द दूसरी महिला की जीत नहीं हो सकता। हमें एक साथ आगे बढ़ना होगा और एक-दूसरे का साथ देना होगा। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। मैं यही मानती हूं और मेरी रिसर्च ने भी मुझे यही सिखाया है। मुझे खुशी है कि मैं आज ऐसी महिलाओं के बीच हूं, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरी महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करती हैं और जिनका दिल साफ है। मैं अपने आसपास ऐसे ही लोगों को रखना पसंद करती हूं। साथ ही, जिन लोगों ने दूसरों के साथ अन्याय किया है, उन्हें भी मैं अपनी गलती सुधारने और खुद को बदलने का मौका देती हूं।”
महिलाओं के समर्थन में उपासना का यह बयान उन लोगों के लिए एक सख्त संदेश है, जो अपने फायदे के लिए दूसरी महिलाओं को पीछे खींचते हैं। उनकी बात हमें याद दिलाती है कि असली ताकत किसी को गिराने में नहीं, बल्कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने में है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


