Road Accident News : खड़े ट्रेलर से टकराई SUV, 8 लोगों की मौत

Road Accident News : खड़े ट्रेलर से टकराई SUV, 8 लोगों की मौत

गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक एसयूवी के टकराने से ये भीषण हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एसयूवी में सवार सभी लोग भावनगर से अलंग जा रहे थे, जहां वे एक शिपयार्ड में काम करते थे।

यहाँ भी पढ़े:-बागेश्वर धाम केस: DNA मैच नहीं, फिर भी बेल नहीं

सुबह हुआ भीषण हादसा

इस हादसे को लेकर पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, हादसा भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी सर्विस रोड पर तलाजा तालुका के ट्रापज गांव के पास हुआ। (Gujarat Road Accident News) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। ट्रेलर हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा था और पीछे से आ रही बोलेरो सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी।

जोरदार थी दोनों वाहनों के बीच टक्कर

Gujarat Road Accident News: अलंग के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि, ”ट्रेलर ट्रापज गांव के पास सर्विस रोड पर खड़ा था और यह इलाका अलंग पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। पीछे से आई बोलेरो ने ट्रेलर में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह भी आगे की ओर खिसक गया। टक्कर के बाद मौके का मंजर बेहद भयावह था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में एसयूवी पूरी तरह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ शव सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे मिले।”

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव भावनगर के सरकारी अस्पताल भेजे गए, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। (Gujarat Road Accident News)  पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा किस वजह से हुआ और एसयूवी की रफ्तार कितनी थी, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़