रायपुर। पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को लेकर राजधानी रायपुर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान में रायपुर के विभिन्न रोटरी क्लबों, रोटरैक्ट और इंटरैक्ट के करीब 350 सदस्यों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 57 लोगों ने रक्तदान किया और 341 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
Read also:- https://unique24cg.com/chhattisgarh-weather-cyclone-bastar-rain-alert-october-2026/
रैली की शुरुआत तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से हुई। सुबह बड़ी संख्या में रोटेरियन और उनके परिवार के सदस्य यहां एकत्रित हुए। सभी ने पोलियो उन्मूलन के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।रैली कलेक्ट्रेट के पास स्थित ऑक्सीजोन गार्डन पहुंची, जहां रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 57 रोटेरियनों ने रक्तदान किया। वहीं 341 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के पल्स पोलियो चेयरमैन भरत डागा ने बताया कि रोटरी ने वर्ष 1979 में फिलीपींस में बच्चों के टीकाकरण के साथ अपना पहला पोलियो प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 1988 में संगठन वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान से जुड़ा।उन्होंने कहा कि पोलियो को पूरी दुनिया से समाप्त करने के लिए रोटरी लगातार प्रयास कर रही है। अभियान के लिए रोटरी के योगदान पर गेट्स फाउंडेशन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत दोगुनी राशि का सहयोग दिया जाता है।

सहायक प्रांतपाल डॉ. प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में वैक्सीन को प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने आम नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि भारत को वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। हालांकि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी पोलियो का पूरी त

रह उन्मूलन नहीं हुआ है। इसलिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता और टीकाकरण अभियान जारी रखना जरूरी है।छत्तीसगढ़ सचिव शैली छुगानी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। यह मुख्य रूप से छोटे बच्चों को प्रभावित करती है और गंभीर मामलों में स्थायी लकवे का कारण बन सकती है।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। वहीं सिटी कोऑर्डिनेटर धरम अग्रवाल ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान ने लाखों बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रायपुर के पब्लिक इमेज चेयर सोम अग्रवाल ने अभियान के प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो मुक्त विश्व का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट चेयर उत्तम गर्ग और इंटरैक्ट को-चेयर रॉकी छुगानी के मार्गदर्शन में युवाओं ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, आकाश लूनिया, राजकुमार तनवानी, नितेश बंसल, संतोष श्रीवास्तव, संजय करकरे, मनीष अग्रवाल, शीतल गोयल और सौरभ सोनी सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


