रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद एजेंसी ने दोबारा रिमांड नहीं मांगी। CBI ने सौरभ को न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है। वहीं, ED ने उसके खिलाफ जारी नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने के लिए कोर्ट में रिक्वेस्ट की है।
Read also:- गोवर्धन पूजा में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, मांढर में की गौ-माता की पूजा unique 24 news
हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ को कोर्ट लाया गया। इस दौरान CBI और ED दोनों के अधिकारी मौजूद रहे। कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। ED की ओर से वकील सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की। इस मामले में 4 अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
बता दें कि महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड इनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


