फेमस खान सर पर गंभीर आरोप: थाने में हुई शिकायत दर्ज

फेमस खान सर पर गंभीर आरोप: थाने में हुई शिकायत दर्ज

पटना :- फेमस फैजल खान उर्फ ​​खान सर पर पटना की एक महिला ने शिक्षक  के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तर प्रदेश निवासी हुस्नारा खातून का आरोप है कि उन्हें खान सर से जान का खतरा है। इसी डर के चलते उन्होंने पुलिस स्टेशन में सुरक्षा के लिए अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने महिला की अर्जी के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है और उनका बयान भी ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें… डिंपल यादव का महिलाओं को सालाना 40 हजार देने का वादा… – unique 24 news

मामले की जांच जारी है।वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि आखिर 8, 9 साल बाद ऐसी शिकायत क्यों की जा रही है, जबकि खान सर और महिला की कोई बातचीत भी नहीं है।हुस्नारा खातून का दावा है कि 2017 में खान सर उनकी रूममेट के संपर्क में थे और लगभग छह महीने तक नियमित रूप से उनके कमरे में आते-जाते रहे। महिला के अनुसार, उन्होंने कई बार इसका विरोध किया। उनका आरोप है कि इस दौरान लगभग दो महीने तक उनके बीच लगातार झगड़े और कहा-सुनी होती रही, जिसके चलते मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा।

मह‍िला ने आरोप लगाया कि खान सर की ओर से उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका को लेकर उसने अपने एक रिश्तेदार, जो थानेदार हैं। रिश्तेदार द्वारा खान को फटकार लगाने के बाद, उसने माफी मांग ली। इसके बाद, कुछ समय तक उसे परेशान नहीं किया गया, लेकिन उसके बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास जारी रहे। महिला का कहना है क‍ि उसे इस बात का डर है कि अगर उसके किसी रिश्तेदार या परिचित के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, तो उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। इसी आशंका की वजह से उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस ने उन्हें एक संपर्क नंबर भी दिया है और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खबरें अन्य राज्यों की