रायपुर :- आज 26 अगस्त बुधवार सुबह 9.30से लेकर अपरान्ह 2.5बजे तक श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा शंकर नगर खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ स्थित मंदिर में भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण में समाज , राज्य एवं राष्ट्र की खुशियों और समृद्धि हेतु सहस्र धारा जल अभिषेक, पूजन महाआरती रुद्र अभिषेक का वृहद आयोजन एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है |
यह भी पढ़ें…. नामदेव समाज विकास परिषद की महिला संगठन ने मनाया हरियाली तीज – unique 24 news
इस महती आयोजन में श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के पीठाधीश्वर राजेश्वरा नंद जी एवं 11वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा रुद्री पाठ किया जाएगा, इस कार्यक्रम का आयोजन श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा किया जा रहा है इस आयोजन हेतु जिला अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद नामदेव जी ने युवा प्रकोष्ठ को जवाबदारी सौंपी है l
इस आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों जैसे छीपा, शिंपी, रोहिला, दामोदर वंशी, संत पीपा महाराज के अनुयायी, संत टेक चंद्र महाराज के अनुयायी, छिपीया, गुजराती दर्जी, मेरु दर्जी नामदेव बहुत उत्साहित हैं तथा तन मन धन से आयोजन की सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं l

इस दिव्य अवसर पर विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश वर्मा, माननीय भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एवं शिम्पी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी , राष्ट्र निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री ईश्वर राव धिरडे जी इस आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं l
इस वृहद आयोजन में सभी सामाजिक परिजनों की उपस्थिति के लिए समाज के संरक्षक योगाचार्य श्री के एल नामदेव, जिला अध्यक्ष श्री नारायण नामदेव, प्रांतीय महासचिव धर्मेश नामदेव, सचिव महेंद्र नामदेव आज तक न्यूज़ श्री धीरेंद्र गोहिल, श्री सुरेंद्र सोलंकी, इंजीनियर प्रमोद नामदेव, श्री दीपक अपूर्वा, श्री आर धगे श्री मनोज तंवर जिला महिला अध्यक्ष श्री मति लता नामदेव, नितिन बृजलाल नामदेव, श्री चेतन नामदेव, श्री योगेश नामदेव एवं युवा अध्यक्ष श्री अविनाश नामदेव ने अपील की है कि इस महती धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ जी की कृपा का फल प्राप्त करें l
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


