पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई, SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित; SP ने जारी किया आदेश

पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई, SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित; SP ने जारी किया आदेश

CG Police Suspend News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। महुआ शराब के साथ पकड़े गए एक आरोपी को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये लेकर मामूली धारा में छोड़ने के आरोप में एसपी विजय पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी विजय पांडेय ने सारागांव थाना में पदस्थ प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू और पांच अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी करेंगी और इसके बाद आरोप सही पाया जाता है तो मध्यस्थता करने वाले और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी।

Read also:-  Amit Jogi पहुंचे थाने, FIR के बाद पुलिस कर रही पूछताछ unique 24 news

दरअसल, सारागांव की पुलिस टीम ने महुआ शराब के साथ आरोपी गोपाल को पकड़ा था। इस टीम में प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक दीपक सिंह, शंकर जयकिशन, सुनील रमन और गोवर्धन टाइगर शामिल थे। आरोप है, आरोपी से काफी तादाद में शराब जब्त की गई और डेढ़ लाख रुपये लेकर मामूली धारा लगाकर छोड़ दिया गया। मामले के संज्ञान में आने पर एसपी ने जांच कराई और फिर 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सारागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की एक टीम ने गोपाल नाम के व्यक्ति को महुआ शराब के साथ पकड़ा था। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू के साथ प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक दीपक सिंह, शंकर जयकिशन, सुनील रमन तथा गोवर्धन टाइगर शामिल थे।

आरोप है कि पुलिस टीम ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की थी। इसके बावजूद मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर पैसों का लेनदेन कर उसे मामूली धारा के तहत छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। हालांकि, इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच अभी बाकी है। एसपी विजय पांडेय के मुताबिक, पूरे मामले की विस्तृत जांच डीएसपी स्तर की अधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी को किस परिस्थिति में छोड़ा गया और कथित तौर पर पैसों के लेनदेन में किन लोगों की भूमिका रही।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़