‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की जोड़ी,दर्शकों ने कहा- ‘ब्लॉकबस्टर

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की जोड़ी,दर्शकों ने कहा- ‘ब्लॉकबस्टर

मनोरंजन डेस्क :- जंगल में रहस्य है, हवा में लोककथाओं की खुशबू है और अब ‘द वन’ की दुनिया में प्यार ने भी अपनी जगह बना ली है। बहुप्रतीक्षित फिल्म का पहला गाना ‘समझो ना’ रिलीज हो चुका है, जिसमें पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आ रही है। गाना सामने आते ही दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और इस नई जोड़ी को ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी’ तक कहा जा रहा है।

टीजर ने दर्शकों को ‘द वन’ की रहस्यमयी दुनिया से मिलवाया था, और अब ‘समझो ना’ उन्हें इस दुनिया के प्यार भरे रंग से रूबरू करा रहा है। इस गाने में पहली बार सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदारों के बीच के रिश्ते और उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को करीब से देखने का मौका मिलता है। रहस्य, रोमांच और लोककथाओं की इस अनोखी दुनिया के बीच प्यार का यह रंग फिल्म में एक खूबसूरत एहसास जोड़ता है।

यह भी पढ़ें… ” प्रेम कीटाणु के ‘अंडी बंडी’ ने डांस फ्लोर से इंस्टाग्राम तक बनाई अपनी जगह – unique 24 news

ज़ी म्यूज़िक के लेबल के तहत रिलीज हुआ ‘समझो ना’ ‘द वन’ की दुनिया में एक नई गर्माहट लेकर आता है। जहां फिल्म की कहानी रहस्य और रोमांच से भरी है, वहीं यह गाना सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदारों के रिश्ते को एक खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में सामने लाता है। दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी गाने की सबसे खास बातों में से एक है।

गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। जुबिन नौटियाल और सुवर्णा तिवारी ने इसे अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। कृष्णा किशोर ने अतिरिक्त लाइव प्रोडक्शन संभाला है और एरिक पिल्लई ने गाने को मिक्स और मास्टर किया है। माइकल एडविन पिल्लई ने असिस्टेंट मिक्स इंजीनियर के तौर पर काम किया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News मनोरंजन, फिल्म और संगीत