शराब की लत से परेशान बहन ने सीलबट्टे से वार कर भाई की हत्या, इलाके में सनसनी

शराब की लत से परेशान बहन ने सीलबट्टे से वार कर भाई की हत्या, इलाके में सनसनी

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के गोड़पेण्ड्री गांव में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहां शराब पीने की आदत से परेशान एक बहन ने कथित तौर पर अपने ही भाई की सीलबट्टे (लोढ़ा) से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने भाई के सिर और बाईं आंख के ऊपर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में महिला ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की जानकारी दी, लेकिन जांच के दौरान पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सीलबट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read also:-  रैपिडो से गिरी महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत unique 24 news

गोड़पेण्ड्री गांव में शनिवार को एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। मृतक धर्मेंद्र पाल (40) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहन धन्नी धनकर (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सीलबट्टे से भाई के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए थे। गंभीर चोटों के कारण धर्मेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस को 14 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने पहले गांव के सरपंच को फोन कर बताया कि धर्मेंद्र कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलने पर सरपंच गांव के दो अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां धर्मेंद्र बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। उसके चेहरे, आंख और कान के पास चोट के निशान थे। कमरे में फर्श पर भी खून फैला हुआ था।

पहले अज्ञात हमलावर की बताई कहानी घटना की सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के सिर तथा बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान मिले। शुरुआती पूछताछ में बहन धन्नी ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की बहन से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सीलबट्टा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है। चार-पांच साल से मायके में रह रही थी बहन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र को शराब पीने की आदत थी।

इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। उसकी बहन धन्नी पिछले चार-पांच साल से मायके में रह रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धर्मेंद्र की पत्नी भी करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग 8 और 10 वर्ष है। धर्मेंद्र पहले सीमेंट प्लांट में काम करता था और बाद में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

अपराध / हादसा छत्तीसगढ़ दुर्ग – भिलाई