नींबू काटकर रुकवा दी है बारिश-बोले BJP सांसद भोजराज नाग

नींबू काटकर रुकवा दी है बारिश-बोले BJP सांसद भोजराज नाग

बालोद : – छत्तीसगढ़ के डौंडीलोहारा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में कांकेर से भाजपा सांसद भोजराज नाग के बारिश रोकने को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सांसद ने मंच से बताया कि उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद नींबू काटा, जिसके बाद बारिश रुक गई है।

यह भी पढ़ें…. नेपाल में आया सैलाब, मिनटों में नदी ने लिया रौद्र रूप: 55 मौत कई लापता! – unique 24 news

उनके बयान पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है की अब नीबू काटकर शक्कर के दाम भी कम कर दीजिये। आपको बता दें की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने खराब मौसम का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद वह रात करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए थे। मौसम खराब होने के कारण उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटने के बाद बारिश रुकने का दावा किया। सांसद की बात सुनकर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि मुस्कुराने लगे और सभा में भी लोगों की हंसी छूट गई।

सांसद के बयान पर बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश रुक सकती है तो सांसद को इसी तरीके से बाजार में शक्कर के बढ़े हुए दाम भी कम करवा देने चाहिए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सांसद के बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में गैस सिलेंडर और बिजली बिल की दरें कम कराने की सलाह तक दे डाली। भोजराज नाग इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। धमतरी की एक सभा में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करने वालों के लिए वे नींबू काटकर उनका ‘भूत उतारेंगे’।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़