FIR में लापरवाही पर टीआई लाइन अटैच, संजय शेंडे को सकरी थाने की कमान

FIR में लापरवाही पर टीआई लाइन अटैच, संजय शेंडे को सकरी थाने की कमान

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी गांव में हुई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने में कथित लापरवाही बरतने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई की है। सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

दरअसल, लोखंडी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद सकरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

बताया गया कि घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश साहू ने एफआईआर दर्ज करने में कथित तौर पर देरी की और मामले की जानकारी समय पर राजपत्रित अधिकारियों को नहीं दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीआई उमेश साहू को लाइन अटैच कर दिया।

वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय शेंडे को सकरी थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद थाने में नई जिम्मेदारी के साथ कामकाज संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़