वेब डेस्क :- भारत में जुलाई 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अब तक का सबसे ऊंचा मासिक रिकॉर्ड बनाते हुए 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शन दर्ज किया है | नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कुल ₹29.88 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। जून की तुलना में जुलाई में ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 4.1 प्रतिशत और कुल मूल्य में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें… CJP के आंदोलन पर बनेगी फिल्म, 20 करोड़ का रहेगा बजट – unique 24 news
जुलाई 2025 की तुलना में इस वर्ष यूपीआई ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में लगभग 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं कुल लेनदेन मूल्य में भी करीब 19 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया, जो डिजिटल भुगतान के तेजी से विस्तार का संकेत माना जा रहा है। डिजिटल भुगतान क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई में किसी विशेष मौसमी या संरचनात्मक कारण के बिना भी यह वृद्धि दर्ज हुई है, जिससे स्पष्ट होता है कि यूपीआई का उपयोग अब आम लोगों की दैनिक भुगतान आदतों का स्थायी हिस्सा बन चुका है। स्थानीय खरीदारी, मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल, किराना भुगतान और धन हस्तांतरण जैसे कार्यों में इसका व्यापक उपयोग हो रहा है।
उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार यूपीआई की सबसे तेज वृद्धि अब मेट्रो शहरों से बाहर दिखाई दे रही है। टियर-2, टियर-3 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। बढ़ती डिजिटल पहचान, व्यापारियों द्वारा व्यापक स्वीकार्यता और स्थानीय स्तर पर भरोसे के कारण यूपीआई आम उपभोक्ताओं के लिए सबसे सुविधाजनक भुगतान माध्यम बनता जा रहा है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


