स्कूल में इस हाल में पहुंचा शिक्षक,वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

स्कूल में इस हाल में पहुंचा शिक्षक,वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शिक्षक के कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहाँ भी पढ़े :- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला फिल्म ‘हनुमान अंश’ को किया टैक्स फ्री

प्रधानमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Teacher Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला हायर सेकेंडरी स्कूल बहेरामुड़ा का है। वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

शिक्षक ने 10 महीने से वेतन नहीं मिलने की बात कही

बताया जा रहा है कि स्कूल में हंगामे के दौरान शिक्षक ने दावा किया कि उन्हें पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। हालांकि, शिक्षक के इस दावे और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। हायर सेकेंडरी स्कूल बहेरामुड़ा का यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के स्तर पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube  

छत्तीसगढ़